अफगानिस्तान: दो आत्मघाती धमाकों में तीन की मौत

मंत्रालय ने कहा कि खालिद विस्फोट के पहले ही वहां से जा चुके थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सिद्दीक सिद्दीकी ने एएफपी से कहा, एक धमाका हुआ। शरीर पर विस्फोटक बांधे एक आत्मघाती हमलावर उस क्षेत्र में घुस गया, लेकिन वहां उसके लिए कोई स्वाभाविक निशाना नहीं था । कंधार प्रांत के मीडिया कार्यालय ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह बच्चों समेत 19 लोग घायल हुए हैं।
वहीं सिद्दीकी और स्थानीय पुलिस प्रमुख अब्दुल राजिक ने मृतकों की संख्या दो बताई है। राष्टपति हामिद करजई के सहयोगी के तौर पर भी काम कर रहे खालिद ने कहा, विस्फोट मुझे निशाना बना कर किया गया था। मैं एक बैठक में भाग लेने जा रहा था और जब विस्फोट हुआ, मैं वहां से गुजर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications