पार्टी में आपसी मतभेदों से चिंतित मुलायम सिंह

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। स्वास्थ्य में सुधार होते ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तत्काल अपने क्षेत्र में निकल जाएं तथा अपने समर्थकों से सम्पर्क कर वोटरों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें। मुलायम ने कहा कि अब समय नहीं रह गया है कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट जाएं।

मुलायम ने विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब इधर उधर भटकने का समय नहीं है वह अपने इलाकों में समर्थकों व मतदाताओं से सम्पर्क साधें तथा उन्हें वोट में बदलने का कार्य करें। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों को समाजवार्दी पार्टी की सरकार के समय में किए कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि वह आपसी मतभेदों को भुलाकर घोषित प्रत्याशी का पूरा साथ दें तथा उसे चुनाव जिताएं ताकि पार्टी की बहुमत से सरकार बना सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर कर्मठ कार्यकर्ताओं को विधायकों से ज्यादा सुविधा एवं सम्मान मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव फरवरी तक होने की पूर्ण संभावना है अत: इसी बात को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाना चाहिए। प्रदेश की जनता बहुजन समाज पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है लोग सपा की सरकार चाहते हैं जिसके लिए पार्टी को तैयार रहना होगा।

मुलायम ने कहा कि समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा से पार्टी के पक्ष में जबदस्त माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि जगह- जगह क्रान्तिरथ यात्रा को मिल रहे समर्थन तथा युवाओं के जुडऩे से पता चल रहा है कि जनता का रूझान सपा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी काफी पीछे है तथा सपा व बसपा के बीच ही सीधा मुकाबला है।

मुलायाम ने दावा किया कि सपा की नीतियां अन्य पार्टियों की अपेक्षा जनहितकारी हैं तथा पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान जो निर्णय लिए तथा योजनाएं चलायी उनकी जानकारी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी ले रहे हैं। उन्होनें कहा कि किसान, मजदूर, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग के हितों की जो योजनाएं सपा सरकार ने लागू की थीं उससे लोगों को बहुत लाभ पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+