पीडीपी ने युसूफ की मौत को बताया राजनीतिक हत्या, उमर से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। आने वाले दिन जम्मू-कश्मीर के मुख्मंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए काफी परेशानी भरे हो सकते हैं। क्योंकि उनके बहेद करीबी माने जाने वाले यूसुफ शाह की शुक्रवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। जिसकी वजह से प्रदेश की राजनीति में हड़कम्प मच गया है।

स्टार न्यूज के मुताबिक एमएलसी बनवाने के नाम पर यूसुफ पर दो लोगों से अवैध पैसे करीब 84 लाख हथियाने का आरोप था । जिसके लिए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया था लेकिन उसकी वहां पर मौत हो गयी । लोग इस बात को लेकर सड़क पर उतर आये हैं और विपक्ष के शोर मचाने के बाद राज्यसरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

उधर, यूसुफ के बेटे सय्यद तालिब के मुताबिक गृहमंत्री नासिर असलम वानी ने ही उसके पिता को गुरूवार दोपहर 3 बजे फोन कर अपने निवास पर बुलाया था। उसके बाद से उसके पिता का कुछ पता नहीं चल पा रहा था और बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गयी है।

आपको बता दें युसूफ उमर के काफी करीबी माने जाते थे। जिसकी वजह से उनकी मौत उनके लिए परेशानी भरी हो सकती है। पिपक्ष ने तो ये कहा कि ये राजनीतिक हत्या है। इसलिए उमर को तत्काल सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+