तेलंगाना को लेकर टीआरएस ने केंद्र को दी चेतावनी

तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के संयोजक एम कोदंडराम को सिकंदराबाद में हिरासत में ले लिया गया जहां वह तेलंगाना के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। तेलंगाना समर्थक पुलिस स्टेशन पहुंच गये जहां कोदंडराम को हिरासत में रखा गया था और राज्य सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। क्षेत्र में उन्होंने रैलियां आयोजित की और विभिन्न स्थानों पर धरना दियाअलग राज्य के समर्थकों ने तेलंगाना के पक्ष में इस्तीफा नहीं देने वाले जन प्रतिनिधियों से सवाल पूछने की घोषणा की।
बहरहाल तेलंगाना राष्ट समिति (टीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने आज कहा कि तेलंगाना के समर्थन में आंदोलन को लगातार जारी रखा जाना चाहिए ताकि केंद्र को कुछ महीनों में पृथक तेलंगाना की मांग को मानना ही पड़ेगा। पृथक तेलंगाना का मुद्दा आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) पर भी भारी पड़ रहा है। पार्टी पिछले डेढ़ साल में इस मुद्दे को लेकर अपने सात विधायक खो चुकी है। राव ने कहा कि हमारी एकता हमारी ताकत है। हम निश्चित तौर पर तेलंगाना लेकर रहेंगे।
दिल्ली को झुकना ही पड़ेगा और हमें एक या दो महीने में तेलंगाना देना ही होगा। पार्टी से विधायकों की रवानगी का मुख्य कारण पृथक प्रदेश की मांग पर उसका अस्पष्ट रुख है। इसके अलावा पार्टी के इस रुख के कारण तेदेपा विधायकों को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि प्रदर्शनकारी एक समय में विधायकों के घरों पर हमला और लूटपाट करने के स्तर तक भी पहुंच गए थे।
-----












Click it and Unblock the Notifications