स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड से लाइफस्टाइल में कीजिये बिंदास शॉपिंग
बेंगलुरु।
लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ करार कर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप लाइफस्टाइल के शोरूम्स में खरीददारी कर ढेर सारे रिवार्ड प्वाइंट्स जीत सकते हैं। इस कार्ड का नाम है स्टैंडर्ड चार्टर्ड इनर सर्किल प्लेटिनम कार्ड, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, लाइफस्टाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर कबीर लुम्बा और बैंक के जनरल मैनेजर रिटेल प्रॉडक्ट्स इंडिया एंड एशिया श्यामल सक्सेना ने किया। id="toptextpromo">इस
कार्ड की खासियत यह है कि इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपका स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट हो। लिहाजा आप किसी भी बैंक में अकाउंट होते हुए इस कार्ड के धारक हो सकते हैं और लाइफस्टाइल के व किसी भी अन्य ब्रांड के शोरूम में शॉपिंग कर सकते हैं। इस प्लेटिनम कार्ड में प्रत्येक 100 रुपए की खरीददारी में आपको 9 रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। प्वाइंट्स इकठ्ठा होने पर आपको बेहतरीन गिफ्ट आइटम मिलेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
मौके पर श्यामल सक्सेना वनइंडिया से बातचीत में कहा कि यह बैंक का पहला एक्सपेरीमेंट है, जिसमें लाइफस्टाइल को चुना गया। चूंकि लाइफस्टाइल भारत में अच्छी तरह जम चुका है, लिहाजा इस कार्ड के सफल होने की काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बैंक इस तरह के अन्य क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च कर सकती है।











Click it and Unblock the Notifications