अब हर स्‍टूडेंट के हाथ में होगा 1615 रुपए का लैपटाप

Govt to launch $35 computer on Oct 5
नई दिल्ली। सस्ते मिनी लैपटाप ( टेबलेट) का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सरकार देश के स्कूल-कॉलेजों करीब 1615 रुपये की कीमत वाला सस्ता लैपटाप पांच अक्तूबर से मुहैया कराने जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि 35 डॉलर में छोटा लैपटॉप यानी टेबलेट देने की जो ड्रीम योजना शुरू की गई थी। उसके तहत अक्तूबर माह में यह लैपटॉप मिलने लग जाएंगे।

सिब्बल ने स्कूल तथा कॉलेजों में शिक्षा के क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय शिक्षा मिशन शुरू किया जाएगा ताकि शिक्षकों का भी स्तर सुधरे। सिब्बल ने यहां उद्योगपति एवं विप्रो कंपनी के प्रमुख अजीम प्रेमजी को शिक्षा एवं विकास में प्रौद्योगिकी के लिए पहला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकार देश में भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है और इसे सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए दूर करने के लिए मंत्रिमंडल में जल्द ही सार्वजनिक सेवा इलेक्ट्रानिक डिलीवरी विधेयक लेकर आएगी। देश में सभी जगह ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा और आयकर जैसे काम ऑनलाइन होने लगें तो भ्रष्टाचार अपने आप ही दूर हो जाएगा क्योंकि भ्रष्टाचार तो कर्मचारियों के कारण होता है। प्रेमजी को उनके शिक्षा फाउंडेशन के लिए इग्नू की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। ।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले जिस कंपनी को एक लाख लैपटाप तैयार करने का आर्डर दिया गया था, उसे एक बड़ी कंपनी ने खरीद लिया था। इसके बाद आर्डर को रद्द कर दिया गया और फिर से निविदा जारी की गई। सरकार को 10 हजार लैपटाप की पहली खेप प्राप्त हो गई है। इसे अक्तूबर महीने से छात्रों को मुहैया कराने का काम शुरू किया जाएगा। अगले चार महीनों में ऐसे 90 हजार और लैपटाप प्राप्त होंगे। इस परियोजना की परिकल्पना के मुताबिक, मंत्रालय ने इस लैपटाप की कीमत 35 डालर (1,500 रूपये) निर्धारित की थी ।

यह लैपटाप की 50 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार वहन करेगी। छात्रों को इसके लिए 1615 रूपये का भुगतान करना पड़ेगा। मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआईटी) के 100 डॉलर की लैपटाप परियोजना की तर्ज पर मानव संसाधन मंत्रालय ने 2005 में इस योजना की परिकल्पना की थी। इस लैपटाप में हार्ड डिस्क तो नहीं है लेकिन इसे 32 जीबी के बाहरी हार्ड ड्राइव से जोड़ा जा सकता है। सात इंच के इस टच स्क्रीन लैपटाप में दो यूएसबी का पोर्ट है और इसकी बैटरी में तीन घंटे कार्य करने की क्षमता है.

यह लैपटाप सौर ऊर्जा के उपयोग से भी चल सकता है। इस उपकरण में वर्ड, एक्सेल, पावर प्वायंट, पीडीएफ, ओपेन आफिस, वेब ब्राउजर और जावा स्क्रीप्ट भी संलग्न है. इसमें जिप अनजिप तथा वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधा भी है। इंटरनेट सुविधा से लैस इस उपकरण में मीडिया प्लेयर, वीडियो कांफ्रेसिंग और मल्टी मीडिया कंटेन्ट सुविधा उपलब्ध है। वैसे इस लैपटाप को टेबलेट कहना ज्यादा बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+