कश्मीर मुठभेड़ में 4 आतंकी ढे़र, 2 जवान शहीद

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा की तरफ से घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ललकारा। सुरक्षा बलों की तरफ से ललकारने पर आतंकियों ने फौरन फायरिंग शुरु कर दी। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जबाबी फायरिंग की। इस जबाबी कार्यवाही में दो जवान शहीद हो गए। सेना ने बताया कि यह मुठभेड़ कल शाम से ही चल रही थी।
वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि आतंकियों की तरफ से फायरिंग बंद कर दी गई है जबकि अब भी घुसपैठियों के होने की संभावना है। इस संभावना को देखते हुए क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। घायल जवान को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications