नीलामी कर चुनाव का खर्च जुटाएंगे ओबामा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओबामा अपनी साइट पर टी शर्ट, बेल्ट, टोपी और हैंडबैग की नीलामी कर रहे हैं। ओबामा की वेबसाइट का नाम barackobama.com है। जिस पर चुनावों के लिए धन जुटाने के लिए की जा रही चीजों की नीलामी की लिस्ट दी हुई है। इस सूची में कपड़े, स्टीकर, कप से लेकर रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली बहुत सी चीजों को शामिल किया गया है। साइट पर होने वाली नीलामी से ओबामा को अच्छा खास मुनाफा हो रहा है।
साइट से मिल रही जानकारियों के मुताबिक आम चुनावों से पहले ओबामा इस साइट पर की जाने वाली नीलामी की मदद से अच्छा खासा धन जुटा लेंगे। इस नीलामी से बराक ओबामा को दोहरा फायदा मिल रहा है। इस साइट से उनके चुनाव का प्रचार भी हो रहा है। दूसरी ओर नीलामी के साथ ही वे धन भी जुटाने में कामयाब हो रहे हैं। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए बराक ओबामा को ही मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications