यूपी: लखनऊ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित एक निजी न्यूज चैनल को मेल के माध्यम से यह धमकी दी गई है कि शाम तक वह चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जायेगा। धमकी भरा मेल भेजने वाले ने बताया है कि चारबाग के बड़ी लाइन के प्लेटफार्म नंबर 4, 5 और 6 पर बम प्लांट किया गया है। बम होने की सूचना जैसे ही रेल प्रशासन और पुलिस को मिली राजधानी में हलकान मच गया।
पुलिस के आला अधिकारी सहित एडीजी रेलवे अरविंद कुमार जैन फौरन मौके पर पहुंच गये। देखते ही देखते डॉग स्कॉवयड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया है। सूत्रों की मानें तो प्लेटफार्मों की तलाशी ली जा रही है। एके जैन ने फोन पर बातचीत में बताया कि अभी तक बम होने की पुष्टि नहीं हा पाई है मगर तलाशी अभियान सघनता से जारी है।
श्री जैन का कहना है कि हो सकता है यह किसी शरारती तत्व का काम हो जिसके लिये इंटरनेट सेल की मदद ली जा रही है। मेल किसी कैफे से भेजा गया है जिसके लिये टीम रवाना कर दी गई है। मालूम हो कि बीती रात गोरखपुर के प्रसिद्ध मंदिर गोरखनाथ में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल व्याप्त है। ऐसे में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और सूबे में रहने वालों लोगों के दिल में डर पैदा कर दिया है। मालूम हो कि लखनऊ हमेशा से आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर संवेदनशील रहा है।












Click it and Unblock the Notifications