डर गई हैं बसपा मुखिया मयावती: भाजपा

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि बसपा में निष्कासन का एक ऐसा धारावाहिक शुरू किया है जो लगातार चल रहा है और उसकी कडिय़ां बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी जो भी भ्रष्टाचार किए कि यदि पार्टी एक-एक कर सभी को निकाल दे तो भी जनता को कोई राहत नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी कुछ हुआ उसकी सारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की ही है।
श्री दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के रुख की जानकारी है, उन्हें यही डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर औंधे मुंह गिरी है तथा किसानों पर लाठी व गोलियां चली जिसका जवाब सरकार को देना ही होगी। श्री दीक्षित ने कहा कि ङ्क्षसचाई व लोकनिर्माण तथा ग्राम विकास का धन उड़ाया गया है इसकी भरपाई कहां से होगी।
स्मारकों, मूर्तियों के निर्माण में हुए घोटालों पर भारत के महालेखाकार की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का उल्लेख है। नौकरियां व स्थानांतरण बेचे जा रहे हैं। आम जनता को धोखा देने के लिए बलि के बकरे के समान दूसरों के नाम सामने लगाए जा रहे हैं और उन्हें सामने करते हुए उन्हें ही दोषी ठहराकर जनता को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार को कतई माफ नहीं करेगी तथा भाजपा अपने जनअभियानों में यही सब प्रश्न लेकर आम जनता के बीच जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications