गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जोरदार धमाका

गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के पीछे बने तालाब में रविवार की देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि मन्दिर की दीवारें हिल गयी जबकि भतीर लगे घंटे बजने लगे। धमाके के बाद मंदिर में रहनेवाले मंहत आदित्यनाथ व अन्य सभी संत घबराकर जग गए। उधर गांव के सभी लोग मंदिर में एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
डीआईजी समेत सभी अधिकारी आरे धमाके की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी। पुलिस ने जांच की और बताया कि धमाको पटाखे वाले बम से किया गया। इसके बाद पुलिस की जान में जान आयी। हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हरकत किसकी हो सकती है।
उधर गांव वाले इस घटना के बाद से ही आक्रोषित हैं गांव वालों का कहना है कि मंदिर में महंत आदित्यनाथ समेत कई बड़े संत रहते हैं ऐसे में इस प्रकार की घटना पुलिस व्यवस्था की पोल खोलती है। गांव वालों ने पुलिस से मांग की कि घटना की जांच पड़ताल कर यह धमाका करने वाले को पकड़ा जाए तथा मंदिर की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाए। उधर पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे पायी है कि आखिर मंहत आदित्यनाथ के निकट इस प्रकार का धमाका कैसे हुआ जबकि मंहत आदित्यनाथ देश के बड़े महंतों में शामिल हैं फिर उनकी सुरक्षा में इस प्रकार की लापरवाही क्यों बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications