चिदंबरम पर भरोसा था, है और रहेगा : मनमोहन सिंह

रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है कि वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र में चिंदबरम की शिकायत की गयी है। उसमें ये भी लिखा है कि चिंदबरम अगर चाहते तो ये घोटाला रोका जा सकता था । जिसके बाद से ये कहा जाने लगा कि चिंदबरम की भी छुट्टी हो सकती है।
लेकिन पीएम मनमोहन सिंह जो कि इस समय विदेशी दौरे पर हैं ने कहा है कि चिंदबरम पर उन्हें पूरा भरोसा था, है और रहेगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बीच में कोई मतभेद नहीं है। मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए जो फैसला कोर्ट करेगा, वो ही मान्य होगा। इस मु्द्दे पर बहस करना बेकार हैं।
आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि प्रणब और चिंदबरम दोनों में पटती नहीं है और ये घोटाला उसी की तस्वीर है। जहां विपक्ष चिंदबरम से इस्तीफा मांग रहा है वहीं प्रधानमंत्री की ओर से उनकी तरफदारी ये साबित करने के लिए काफी है कि वो चिंदबरम से से इस्तीफा नही मांगेगे। अब जो कुछ भी होगा वो कोर्ट के फैसले के बाद होगा। प्रधानमंत्री 28 तारीख को भारत वापस आ रहे हैं। इसलिए जो कुछ भी होगा वो 28 के बाद ही होगा, इस बीच चिंदबरम ने मौन व्रत घारण कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications