क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अब्राहम लिंकन की तर्ज पर राष्‍ट्रपति बन बदलूंगी बुर्का कानून: फ्रांसीसी महिला

Google Oneindia News

France woman to change burqa law like Abraham Lincoln
पेरिस। अमेरिका का एक युवक वहां चलने वाली दास प्रथा से इतना परेशान हुआ कि उसने भगवान से सच्‍चे दिल से दुआ की भगवान अगर मैं इस देश का राष्‍ट्रपति बन गया तो मैं गुलामी की इस प्रथा को बदल दूंगा। वह शख्‍स आगे चलकर महशक्ति अमेरिका का राष्‍ट्रपति बना जिसका नाम था अब्राहम लिंकन। फ्रांस की एक महिला ने भी एक कानून के खिलाफ आवाज उठाते हुए ऐलान किया है कि अगर वो वहां की राष्‍ट्रपति बन गई तो वह इस कानून को बदल देगी। दरअसल फ्रांस पर एक महिला पर बुर्का पहनने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। जिसके विरोध में उस महिला ने फ्रांस में आगामी राष्‍ट्रपति चुनावों में अपनी दावेदारी पेश कर अम‍ेरिका के राष्‍ट्रपति अब्राहम की याद दिला दी।

फ्रांस में इसी साल अप्रैल में एक कानून बनाया गया है जि‍सके अनुसार सार्वजनिक स्‍थानों पर बुर्का पहनने से मनाही है। इस कानून को तोड़ने के मामले में फ्रांस में पहली बार 2 महिलाओं पर जुर्माना ठोका गया है। यह जुर्माना झेलने वाली महिलाओं का नाम हिंद अहमास और नजाइत अली है। इन पर फ़्रांस के नए क़ानून को तोड़ने का आरोप है। फ्रांस में जब से यह कानून बना है तब से यह पहला मामला है जब किसी महिला को इस तरह कानून का उल्‍लंघन करने के मामले में सजा सुनाई गई हो।

इस कानून की खिलाफत करते हुए केन्जा डराइडर नाम की महिला ने कहा है कि मैं फ्रांसीसी महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए यहां की राष्‍ट्रपति बनना चाहती हूं। जब से फ्रांस में बुर्का पहनने का यह नियम बना है तब से बुर्का पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। फ्रांस में अब तक बुर्का पहनकर यह नियम तोड़ने के 91 मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस कानून को बदलने के लिए एक महिला ने ही आवाज बुलंद कर दी है। अब देखना है कि अब्राहम लिंकन की तर्ज पर ये महिला भी राष्‍ट्रपति बन यहां के कानून में संशोधन कर पाएंगी। जैसे अमेरिका से दास प्रथा को खत्‍म करने के लिए अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी संविधान में संशोधन कराया था।

Comments
English summary
2 French women fined who refused to remove their burqa. A woman in France has said that She will nominate herself for President post in France for upcoming year.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X