सिरसा के डेरा में भरे गए रिश्वत न लेने व देने के फार्म

Dera Sachcha members took oath not to give and take bribe
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में 22 वें गुरूगद्दी दिवस को श्रद्धालुओं ने मानवता भलाई कार्यों को और विस्तार देकर 'महा परोपकार दिवस ' के रूप में मनाया। डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह के आह्वान पर एक साथ हजारों लोगों ने स्वीकृति फार्म भरकर रिश्वत न लेने और न देने, मरणोंपरांत नेत्रदान, शरीरदान, हृदयदान, जीते जी रक्तदान, दहेज न लेने, समलैंगिकता के अभिशाप को त्यागने, बच्चे गोद देने के फार्म भरें गए।

ऐतिहासिक अभियान के आरंभ में संत जी के शाही परिवार के सदस्यों ने फार्म भरकर अनुकरणीय मिसाल पेश की। अभियान से जुड़े लोगों को संत जी ने अपना आशीर्वाद दिया तथा मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शाही परिवार ने भी भरे फार्म

इस अवसर पर सैंट एसएमजी इंटरनेशनल खेल परिसर में आयोजित विशाल कार्यक्रम का शुभारंभ संत जी ने 'सायरन' बजाकर व शांति के प्रतीक सात कबूतरों को खुले आसमान में छोड़कर किया। अभियान के आरंभ में सर्वप्रथम संत जी के शाही परिवार के सदस्यों माता नसीब कौर इन्सां, सुपुत्र जसमीत सिंह इन्सां, हरजीत इन्सां, सुपुत्रियां चरणप्रीत इन्सां, हन्नीप्रीत इन्सां, अमरप्रीत इन्सां, हुस्नमीत इन्सां, दामाद डा. शान-ए-मीत इन्सां, रूह-ए-मीत इन्सां व अन्यों ने फार्म भर कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

संत जी ने कहा कि शरीरदान, नेत्रदान, गुर्देदान, हृदयदान एवं रक्तदान से हजारों लोगों का भला होगा। दहेज न लेने, रिश्वत न देने और लेने तथा समलैंगिकता ग्रस्त महिला एवं पुरूषों द्वारा प्रण लिए जाने के बाद स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। इस दौरान सैंट एसएमजी खेल परिसर में 250 काउंटर लगाए गए थे तथा करीब 500 सुपरवाईजर फार्म भरने में जुटे हुए थे।

हजारों लोग स्वैच्छिक फार्म भर चुके थे तथा हजारों लोगों की लंबी लंबी कतारें फार्म भरवाने के लिए खड़ी हुई थी। गुरूगद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में देश विदेश से लाखों की संख्या में डेराप्रेमियों ने शिरकत की। सत्संग कार्यक्रम का विभिन्न टीवी चैनलों एवं इंटरनेट के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+