यूपी: बसपा से बाहर हुए अशोक सिंह चन्देल

श्री चन्देल समाजवादी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए थे और पिछले एक वर्ष से बसपा के साथ कार्य कर रहे थे। उन पर आरोप है कि संगठन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी समन्वय नहीं बना पा रहे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के अनुसार श्री चन्देल पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी लगातार शामिल थे और इस स बन्ध में उनके विधानसभा क्षेत्र तथा सगे स बन्धियों से तमाम शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। श्री मौर्य ने कहा कि श्री चन्देल जब से बसपा में काम कर रहे थे, तब से वह संगठन और पुराने कार्यकर्ताओं से तालमेल नहीं बना पा रहे थे।
बसपा में शामिल होने के समय उन्हें क्षत्रिय समाज को जोडऩे की जि मेदारी सौपी गयी थी, लेकिन वह अपने समाज से भी तालमेल बनाने में असफल हो रहे थे। इनकी विभिन्न गतिविधियों के बारे में इनके सगे स बन्धी लगातार मु यमंत्री को शिकायतें भेज रहे थे। इनके सगे स बन्धियों में उनके सगे भाई लल्लू सिंह, भतीजा अनुराग सिंह, बहनोई कल्लू सिंह आदि ने मुख्यमंत्री से इनके द्वारा उत्पीडऩ किए जाने की लिखित रूप से शिकायत की थी। इसके अलावा उनकी क्षेत्र की जनता एवं बसपा के लोगों ने भी उनके द्वारा गाली-गलौज किए जाने तथा उत्पीडऩ से स बन्धित गंभीर शिकायतें की थीं।












Click it and Unblock the Notifications