बृजलाल मेरी हत्या कराना चाहते हैं: धनंजय सिंह

बहुजन समाज पार्टी द्वारा निलम्बित किये जाने के बाद बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गये वह गलत हैं। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने यह आरोप लगाया कि मैं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हूं यह गलत है। मैं बराबर अपने क्षेत्र में जाता हूं जनता की समस्याओं का ध्यान रखता हूं तथा मैंने हमेशा पार्टी के हितों का ध्यान रखा तथा पार्टी की नीतियों के तहत कार्य किया।
ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह बसपा प्रवक्ता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्री सिंह के निलम्बन की जानकारी देते हुए कहा कि वह पार्टी विरोध क्रियाकलापों में लिप्त हैं तथा उन्होंने न्यायालय की अवमानना की है अत: उन्हें पार्टी से निलम्बित किया जाता है। पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश की जानकारी देते हुए श्री मौर्य ने कहा कि सुश्री मायावती का आदेश है कि धनंजय सिंह को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होने दिया जाए। श्री मौर्य ने कहा कि धनन्जय सिंह ने अवांछनीय तथा अराजक तत्वों को बसपा से जोडऩे का भी काम किया।
पार्टी नेतृत्व को यह शिकायत भी मिल रही थी कि श्री सिंह अपने क्षेत्र की जनता को प्रताडित करते हैं। श्री मौर्य ने यह भी आरोप लगाया था कि श्री सिंह ने कैश फॉर वोट आरोप में जेल में बन्द रहे अमर सिंह से बगैर पार्टी की इजाजत के मुलाकात की और उनके पक्ष में बयान दिया जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। श्री सिंह पर यह आरोप भी है कि उन्होंने अमर सिंह के मामले में बयान बाजी की जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है ऐसी स्थिति में मामले के एक अभियुक्त को बचाने की नीयत से उनकी बयानबाजी न्यायालय की अवमानना है जिसे देखते हुए पार्टी ने उनके खिलाफ ऐसी कार्यवाही की।












Click it and Unblock the Notifications