फेसबुक से अमेरिका में मिली 182,000 लाख नौकरियां

मेरीलैंड यूनिवर्सिटी के रॉबर्ट एच स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा किए गए एक सर्वे में यह चौकानें वाले तथ्य सामने आएं है। विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित सोशल नेटर्वकिंग साइट फेसबुक से जुड़ी एप्लीकेशन द्वारा अमेरिका में अब तक 182,000 लोगों का नौकरी मिल चुकी है। एक तरफ जहां बेरोजगारों को नौकरी मिली वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 75 हजार करोड़ का योगदान मिला।
इस अध्यन के बारे में जानकारी देते हुए स्मिथ्स सेंटर फॉर डिजिटल इनोवेशन के तकनीकी सह निदेशक हॉर्न हान ने कहा इन चौकाने वाले नतीजों से एक बात तो खुलकर सामने आई है कि सोशल नेटर्वकिंग साइटों ने एक नए उद्योग को जन्म दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications