भगौड़ा घोषित होंगे स्वामी अग्निवेश!

केस की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। उधर, स्वामी अग्निवेश के वकील सुरेंद्र राजपाल ने कहा है कि वह अग्रिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट जाएंगे। सोमवार को स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार कर यहां उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी कुमार मेहता की कोर्ट में पेश किया जाना था। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि स्वामी अग्निवेश त्रिवेंद्रम गए हैं, इसलिए उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
कोर्ट ने डीएसपी जयप्रकाश को सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश को भगोड़ा घोषित कर दिया जाए। इस पर कोर्ट ने अग्निवेश को भगोड़ा करने की कार्यवाही शुरू करते हुए 30 सितंबर की तारीख तय कर दी। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन तायल ने 23 मई 2011 को इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया था कि अग्निवेश ने इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications