बसपा सरकार ने छीना था पिछड़े मुस्लिमों का आरक्षण: भाजपा

श्री दीक्षित ने कहा कि वोट के लिए मजहबी आरक्षण की मांग करने वाली बसपा व इसे तूल देने वाली कांग्रेस में गुप्त समझौता है। दोनों मुस्लिमों के मुददे पर मिले हुए हैं और वोट के लिए आए दिन नयी बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में बसपा ने राजनाथ सिंह सरकार के वास्तविक आरक्षण सिद्धान्त को कोर्ट के एक मुकदमे के बहाने पलट दिया था।
और आज बसपा फिर से उसी बात को दोहरा रही है लेकिन इस बार वह खुद के मुस्लिमों के साथ होने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा अति पिछड़ों, अति पिछड़ों मुस्लिमों को वास्तविक आरक्षण की पक्षधर कभी नहीं रही। उसने अति पिछड़ी जातियों और पिछड़े मुस्लिमों के हितों पर डाका डाला है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री चिठ्ठी लिखने के बजाए अति पिछड़ों व अति पिछड़े मुस्लिमों को वास्तविक आरक्षण दे। उन्होंने कहा कि बसपा लोगों को धोखा देना बंद कर अपने भीतर की कुरीतियों को समाप्त करे तो उसे इस प्रकार के दिखावे नहीं करने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications