भूकंप से हिला पूर्वी व उत्तरी भारत, केंद्र सिक्किम

सिक्किम से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक वहां इस भूकंप का झटका इतना तेज था कि पूरे गंगटोक की बिजली गुल हो गई। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी इसके तेज झटके महसूस हुए। इसके अलावा असम में कई इलाकों से होकर यह भूकंप गुजरा।
दिल्ली व एनसीआर के इलाकों मे इसके हल्के झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के झटके लगभग 1 मिनट तक महसूस हुए। इसके अलावा यह भूकंप उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी आया। बिहार के पटना व आसपास के इलाकों से होकर यह भूकंप गुजरा। हालांकि इन इलाकों में इसकी तीव्रता कुछ कम थी। झारखंड में भी इसके हल्के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications