लीबिया से हटाए संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र ने यह प्रस्ताव लीबिया में पुनर्निमाण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार किया है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र की तरफ से लीबिया को आर्थिक मदद भी पहुंचाई जाएगी। लीबिया पर ये प्रतिबंध देश मे सत्ता पक्ष और जनता के बीच छिड़े संघर्ष की वजह से लगाए गए थे। ये प्रतिबंध लीबिया के निरंकुश शासक गद्दाफी द्वारा संयुक्त राष्ट्र के निमयों का उलंघन करने की वजह से लगाए गए थे।
उस समय लीबिया नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। यह प्रतिबंध अब भी जारी है। यह प्रस्ताव पास करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग की गई। जिसके पक्ष में 114 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 17 वोट पड़े। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के इस कदम का स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications