शैला मसूद के हत्यारों को पकड़वाने वाले को सीबीआई देगा 5 लाख

शैला मसूद की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई उनके मोबाइल कॉल डिटेल ले रही है और उनके लैपटॉप से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। 15 दिनों की जांच के बाद भी सीबीआई के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लग पाया है। सीबीआई इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद तरुण विजय से भी पूछताछ कर चुकी है। शैला मसूद की तरुण विजय से नजदीकियां बताई जाती हैं।
सीबीआई से मिली जानकारियों के मुताबिक शैला मसूद के हत्यारों की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सीबीआई से पहले भोपाल पुसिल भी इस मामले की जांच कर चुकी है। जब पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई तो यह केस सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई के हाथ भी 15 दिनों बाद तक खाली हैं। अब सीबीआई ने इसकी जांच के लिए लोगों की मदद लेने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications