भंवरी संग कोई रिश्ता नहीं, मुझे फंसाया जा रहा है : महिपाल मदेरणा

Mahipal Maderna
जयपुर। एनएम भंवरी देवी के गायब होने और उनके साथ अपने संबधो के लेकर चर्चा में आये गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा ने पहली बार मुंह खोलते हुए कहा कि उन्हें तो फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश हो रही है। उनका भंवरी देवी से कोई संबध नहीं है। ये एक राजनीतिक साजिश है जो मेरे खिलाफ रची गयी है।

मंत्री मदरेणा ने कहा कि भले ही मीडिया में मेरा नाम उछाला जा रहा हो लेकिन भंवरी के पति ने जो शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है उसमें मेंरा नाम नहीं हैं और ना ही पुलिस ने आकर उनसे इस विषय में कोई बात-चीत की है से सब कुछ राजनीति के तहत हो रहा है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उल्टा महिपाल मदरेणा ने कहा कि उन्होंने ही गहलोत जी से कह कर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की बात कही थी। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। हालांकि महिपाल मदेरणा ने ये साफ नहीं किया कि उनके खिलाफ साजिश कौन रच रहा है ?


गौरतलब है कि एनएम भंवरी को गायब हुए आज 16 दिन हो गये हैं। मीडिया में खबर आ रही थी कि भंवरी को गायब कराने में कांग्रेसी नेता परसराम मदेरणा के पुत्र महिपाल मदेरणा का हाथ है। कहा जा रहा है कि भंवरी और महिपाल मदरेणा के बीच में अवैध संबध थे जिसको भंवरी ने सीडी में कैद कर रखा था और वो महिपाल मदरेणा को ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते महिपाल ने भंवरी का अपहरण करवा दिया है। भंवरी के परिजनों ने आशंका जतायी है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसे में बुधवार को एक और बात सामने आयी कि उत्तर प्रदेश के उरई गांव से एक शव बरामद करके कहा गया कि ये भंवरी का है लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

भंवरी की गायब होने की रिपोर्ट उसके पति अमरचंद ने 5 सितंबर को दर्ज कराई थी। मीडिया में जो खबर दिखायी जा रही है उसके मुताबिक उसने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि हो सकता है,पीएचईडी और जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर उसकी पत्नी को मार दिया गया हो। जबकि वहीं इस मामले पर मंत्री महिपाल मदेरणा ने कहा है कि भंवरी के पति ने उसका नाम नहीं लिया है। जहां गहलोत सरकार की इस बात से कड़ी आलोचना हो रही है वहीं भाजपा हर हालत में इस मुंद्दे को भूनाना चाहती है। वो इस बात को लेकर सड़को पर उतर आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+