आम आदमी के बीच पहुंचा समाजवादी पार्टी का क्रांति रथ

मंगलवार को उन्नाव के आधा दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में घूमा और हर जगह जनता ने जिन्दाबाद के नारों के साथ उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चकलवंशी, सफीपुर, काली मिटटी चैराहा, हफीजाबाद चैराहा, बांगरमऊ, तकिया चैराहा, मियागंज और हसनगंज से लेकर मोहान तक 118 किलोमीटर की यात्रा में अपने प्रिय युवा नेता को फूलमालाओं से लाद दिया और उनकी अगुवानी में ढोल-नगाड़े की धुन के साथ साइकिल, मोटर साइकिलों का रेला भी चलता रहा। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर अभिनंदन करते हुए अपना समर्थन प्रदर्शित किया।
अखिलेश यादव ने उक्त स्थानों पर एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। विकास ठप्प हो गया है। बसपा सरकार ने बिजली, पानी, खाद, बीज की सुविधाएं देने के बजाए किसानों, पिछड़ों,गरीबों और अल्पसंख्यकों का हर तरह से शोषण एवं उत्पीड़न किया है। जबकि समाजवादी पार्टी उनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता का रूझान समाजवादी पार्टी की ओर है। इस बार सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है। जनता विकास चाहती है जो समाजवादी पार्टी के शासन में ही सम्भव है। समाजवादी पार्टी की ताकत नौजवान है। समाजवादी पार्टी ने उनके लिए बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था की। भ्रष्टाचार से आम आदमी बुरी तरह पीडि़त है। समाजवादी पार्टी सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में डूबी बसपा सरकार के कारनामों की जांच कराएगी। उन्होने बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने और समाजवादी सरकार बनाने के लिए आह्वान किया।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी के मुमताबिक समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा का दूसरा चरण 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक बुन्देंलखंड के प्रत्येक जनपद में होगा, जिसमें अखिलेश यादव समाजवादी क्रान्तिरथ से अभियान पर रहेगें।












Click it and Unblock the Notifications