ताजनगरी में सीधे उतरेंगे विदेशी पर्यटक

इसके लिये अगले सप्ताह दिल्ली में प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक में आगरा के सांसद सहित यहां के पर्यटन उद्यमियों को आमंत्रित किया जायेगा। मालूम हो किया इस शहर में सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं लेकिन अभी तक यहां सीधी उड़ान की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। वहीं आगरा के खेरिया स्थित हवाई अड्डे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा होने के बावजूद अब तक विधिवत घरेलू अथवा अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है कि विदेशी पर्यटकों को सीधे आगरा लाने के लिये हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाये। पहले पर्यटक विदेश से टिकट लेकर दिल्ली आयेंगे फिर उसी टिकट पर सीधे ताजनगरी आ सकेंगे। इसके साथ ही बनारस व कुशीनगर के लिए भी सीधी उड़ान का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इस प्रस्ताव के उ मीद की जा रही है कि न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि प्रदेश में पर्यटन का कारोबार तेजी से बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications