अजहरुद्दीन के बेटे की हालत देख भावुक हुई सानिया मिर्जा

खेल जगत या फिर फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने ट्विटर पर अजरुद्दीन के बेटे की स्वास्थय लाभ की कामना की है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा है कि अजहरुद्दीन के बेटे के बारे में सुनकर उन्हें दुख हुआ। सानिया मिर्जा ने लिखा है कि वह उनके बेटे अयाजुद्दीन के घायल होने पर शोक प्रकट कर रही हैं।
सानिया मिर्जा ने लिखा है कि वह कल अजहरुद्दीन से मिली, माशा अल्लाह वो एक आशावादी इंसान हैं। मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि वह उनके परिवार को इस हादसे से उबरने की हिम्मत दें। आपको बताते चलें कि अजहरुद्दीन के बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। अयाजुद्दीन रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि इस दर्दनाक हादसे में उसके ममेरे भाई अजमल-उर-रहमान की मौत हो गई थी। अयाजुद्दीन का इलाज हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि हादसे के वक्त अजहरुद्दीन लंदन में थे। सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गये और सोमवार की तड़के लंदन से सीधे अपोलो अस्पताल पहुंच गये। अजहरुद्दीन ने अस्पताल में अपने बेटे के हालत की जानकारी ली और भावुक मन से बाहर निकले। डाक्टरों की मानें तो अयाजुद्दीन की हालत अभी भी नाजुक है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। डाक्टरों का कहना है कि उसने ब्लड का बहाव स्थिर नहीं है जिसके लिये लागातार नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications