हिसार लोस उपचुनाव: भाजपा और हजकां में हुआ गठबंधन

गठबंधन के लिए यहां एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, रामबिलास शर्मा, विधायक दल के नेताअनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, जगदीश चोपड़ा, हजकां की ओर से कुलदीप बिश्रोई, धर्मपाल मलिक, अमीरचंद, रामजीलाल सहित अन्य नेता मौजूद थे।
गडकरी ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि यह दलों का नहीं दिलों का गठबंधन है जो लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हिसार उपचुनाव में हजकां का प्रत्याशी होगा और यह उपचुनाव भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जाएगा क्योंकि आज कांग्रेस शासन में नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं।
भ्रष्टाचार से घिरी कांग्रेस अपनी साख गंवा चुकी है और उपचुनाव में गठबंधन को भारी मतों से जीत मिलेगी। सुषमा स्वराज ने गठबंधन की शर्तों के बारे में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हजकां-भाजपा 45-45 सीटों पर जबकि लोकसभा चुनाव में भाजपा 8 तथा हजकां 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
यदि हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनती है तो पहली बार हजकां का मुख्यमंत्री बनेगा जबकि भाजपा का उपमुख्यमंत्री होगा। यह कार्यकाल ढाई-ढाई साल के लिए होगा। यानि पहले ढाई साल में हजकां का मुख्यमंत्री व भाजपा का उपमुख्यमंत्री होगा और अगले ढाई साल भाजपा का मुख्यमंत्री व हजकां का उपमुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन हरियाणा में नए युग का सूत्रपात करते हुए सत्ता परिवर्तन करेगा और जनता के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। कुलदीप बिश्रोई ने भी गठबंधन के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि यह गठबंधन अटूट रहेगा तथा इस उपचुनाव में गठबंधन की जीत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनेगी। इस गठबंधन से दोनों दलों के कार्यकर्ता भी खुश है।












Click it and Unblock the Notifications