अपने 9 साथियों संग गद्दाफी का बेटा लीबिया छोड़ भागा

अल सादी गद्दाफी को शरण देने पर नाइजर पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा। पिछले सप्ताह ही अमेरिका ने नाइजर से यह अपील की थी कि वह अपने देश में लीबिया के किसी भी नागरिक को शरण न दे। नाटो ने भी नाइजर से अपील की थी कि वह लीबिया के निरंकुश शासन में शामिल रहे लोगों को गिरफ्तार कर नाटो को सौंपने को कहा था।
उधर यह भी खबर आ रही है कि लीबिया की राजधानी त्रिपोली में नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के प्रमुख मुस्तफा अब्दुल जलील अपने समर्थकों को संबोधित करने के लिए लिए पहुंचे हैं। वे पहली बार अपने समर्थकों को संबोधित करने यहां आए हैं। लीबिया में गद्दाफी सरकार के सफाए का रास्ता साफ हो चुका है। नाटो ने भी जल्द ही नई सरकार को मंजूरी देनी की हामी भर दी है।












Click it and Unblock the Notifications