अब कांग्रेस में भविष्य तलाश रहे बनवारी लाल कंछल

Banwari Lal Kamchhal finding place in Congress
लखनऊ। 'सत्ता सुख ही सर्वोत्तम सुख है' इसे आधार मानकर विभिन्न दलों के जरिए सत्तासीन रह चुके पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल अब नयी राहें तलाश रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा के बाद अब वह कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहें हैं।

प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल कांग्रेस छोड़ अभी तक तीनों प्रमुख दलों में रह चुके हैं। उनका राजीनतिक सफर कुछ ऐसा ही रहा है, कहीं से निकले तो कहीं से निकाले गये। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सत्ता सुख की चाह उनमें तेजी पकडऩे लगी है। अपने राजनीतिक भविष्य के लिए कांग्रेस की ओर ताक रहे हैं। श्री कंछल का राजीनीतिक जीवन कुछ ऐसा ही रहा है। भाजपा से विधान परिषद थे।

भाजपा ने दोबारा परिषद का टिकट नही दिया तो वह सपा में शामिल हो गये। सपा ने इन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया। राजनीतिक सौदेबाजी में माहिर श्री कंछल का सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उन्हें बसपा में अपना भविष्य बेहतर नजर आये और यह सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गये। इतने दलों की सैर कर चुके श्री कंछल पर दल बदलू का आरोप लगा, जिस कारण इन्हें राज्यसभा से त्यागपत्र भी देना पड़ा।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव के दौरान श्री कंछल को बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब कांग्रेस के साथ जाने को बेताब श्री कंछल जोड़-तोड़ में जुटे हैं। सोमवार से यहां व्यापार मंडल का दो दिवसीय कार्यक्रम हैं। उद्घाटन समारोह में श्री कंछल ने केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं के ही आमंत्रित करने के बाद यह चर्चा और तेज हो गयी है कि वह कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+