दिल्ली: विसर्जन के दौरान 3 की डूबने से मौत

जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक कुणाल ओझल हो चुका था। कुणाल की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया था, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका था। वहीं पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज वन के नजदीक स्थित यमुना नदी में गणपति का विसर्जन करने आए दरियागंज निवासी संजय (35) और प्रभाकर शर्मा (30) की मौत भी यमुना में डूबने से हो गई। ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के दौरान दोनों यमुना के तेज बहाव में आ गए। मौके पर मौजूद गोताखोर फौरन दोनों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, काफी देर की तलाशी के बाद भी दोनों को नहीं निकाला जा सका था।












Click it and Unblock the Notifications