यूपी: सम्पत्ति विवाद में महिला को जिंदा जलाया

कानपुर के कर्नलगंज निवासी मुख्तार अपनी पत्नी सुरैया के साथ रहते हैं। मुख्तार व उनके छोटे भाई का सम्पत्ति का विवाद लम्बे समय से चल रहा था। इसी के चलते मुख्तार के छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी भाभी को जिन्दा जला दिया। मुख्तार की पत्नी सुरैया पर मिटटी का तेल डालकर आग लगाए जाने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी उस वक्त घर पर कोई भी नहीं था।
मौका देखते ही घटना को अंजाम देने वाले आरोप मौके से भाग निकले। आस-पास के लोगों ने जैसे तैसे महिला को चिकित्सालय पहुंचाया और मुख्तार को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उधर लीलावती चिकित्सालय में भर्ती सुरैया की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुरैया के परिजनों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पूर्व में ही इस बात की जानकारी दी गयी थी कि सुरैया के देवर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। यदि पुलिस अपन काम करती तो शायद यह स्थिति न उत्पन्न होती। पुलिस इस प्रकार की किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications