नेता जी के घर में घुसे चोर उड़ाए 20 लाख रुपये

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी के अनुसार काग्रेस के नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज पाण्डेय का बिल्डिंग मीटिरियल का कारोबार है। उनक आवास सदर कोतवाली के सिंहपुर गांव में है। तिवारी का कहना है कि मनोज पाण्डेय के घर से चोर मकान की छत पर पीछ से चढ़कर आर और आंगन से नीचे उतर गए। घर के भीतर दाखिल होने के बाद चोरों ने सबसे पहले जेवरातों की तलाश की और भीतर की अलमारियों आदि को तोड़कर जेवरात चुरा लिए।
चुराए गए जेवरातों की कीमत लगभग 17 लाख बतायी जा रही है। चोरों ने जेवरातों के उपरांत नकदी व महंगे कपड़ों पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस का कहना है कि चारों ने मकाने के सभी दरवाजे भीतर से बंद कर लिए और मकान में रखे कई बक्से उठा ले गये। श्री पाण्डेय के अनुसार बक्सों में ही नकदी व आभूषण रखे थे। पुलिस का कहना है कि जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया उससे पता चलता है कि चोर मकान के भीतरी हिस्सों की भली भांति जानकारी रखता था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है और कई स्थानों पर छापेमारी की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications