यूपी: आसमान से गिरी मौत की बिजली, 3 जिदंगियां समाप्त

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हल्की बारिश के दौरान पटाखा फैक्टरी में बिजली गिर गया जिससे वहां भयंकर विस्फोट हो गया। घटना के समय फैक्टरी में तीन महिलाएं काम कर रही थी जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी में मौजूद चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पटाखे की फैक्टरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक इलाके में 50 अवैध फैक्टरियां चल रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट को इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरियों के बारे में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications