करोड़पति और 34 कंपनियों का मालिक है बाबा रामदेव का भक्त बालकृष्ण

लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए आरपीएन ने कहा कि उत्तराखंड आचार्य बालकृष्ण का गढ़ है। केवल इस एक राज्य में ही उनके नाम पर 23 कंपनियां चल रही हैं। बालकृष्ण इन सभी कंपनियों के कार्यकारिणी निदेशक हैं। इन कंपनियों से बालकृष्ण को हर साल लगभग 100 करोड़ की कमाई होती है। उन्होंने कहा कि भले ही ये कंपनियां बाबा रामदेव के नाम पर न हों लेकिन इनसे बाबा रामदेव को लाभ पहुंचता है।
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बाबा रामदेव इस समय खुद ही मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उनकी संपत्ति का जब सरकार ने ब्योरा करवाया तो यह हजारों करोड़ों में पहुंच गई। उनके सहयोगी बालकृष्ण फर्जी पासपोर्ट मामले में सीबीआई की जांच झेल रहे हैं। इसके अलावा विदेशों से मिलने वाले अनुदान मामले में बाबा रामदेव से पूछताछ की जा रही है। ये कह सकते हैं कि बाबा रामदेव का दाव उल्टा पड़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications