कश्मीर से जुड़े दिल्ली धमाके के तार

इन धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद नाम के आतंकी संगठन ने ली है। इसके लिए ब्लास्ट के बाद एक मेल भेजा गया था। यह मेल ([email protected]) नाम की ई-मेल आईडी से भेजा गया था। इस आईडी की मदद से कई मीडिया संस्थानों को मेल करके हूजी ने इस आतंकी हमले की जानकारी ली है। ये मेल धमाके के 3 घंटे बाद भेजे गए हैं। मेल भेजने के लिए आईडी उसी समय बनाई गई थी। साइबर कैफे से जानकारियां जुटाने के लिए कैफे मालिक के अलावा 2 और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
एनआईए की टीम यह भी पता लगा रही है कि जिस युवक ने मीडिया संस्थानों को यह मेल किया है उसके पास इन संस्थानों की ईमेल आईडी कहां से आई। यह मेल कश्मीर के किश्तवाड़ के जिस शहर से भेजा गया है वह आतंकी संगठन हूजी का गढ़ रहा चुका है। ऐसे में एनआईए यह पता लगा रही है कि हूजी ने ही इस हमले को अंजाम दिया है या फिर जांच की प्रक्रिया को भटकाने के लिए यह मेल किया गया है। कैफे मालिक और अन्य 2 लोगों से पूछताछ के बाद मेल करने वाले युवक का स्केच जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications