पागल और सनकी हो गया है विकिलीक्स का मालिक: मायावती
मायावती ने कहा कि मैं वहां के सरकार से अनुरोध करुंगी कि वह विकिलीक्स के मालिक को किसी पागलखाने में डाल दे। उन्होंने कहा कि अगर उनके देश के पागलखाने में जगह नहीं हैं तो मैं वहां के सरकार से कहना चाहती हूं कि वह उसे हमारे यहां भेज दें हम उसे आगरा स्थित पागलखाने में रखवा देंगे। इतना ही नहीं मायावती ने नाम न लेते हुए भाजपा के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मैने स्पेशल जेट प्लेन से अपने जूते मुंबई से मंगवाये है मगर उनके बोलने के अंदाज से लगा रहा है कि वह मेरा जूता लेने के लिये मुंबई जरुर जाते हैं।
रसोईयों को लेकर विकिलीक्स के खुलासे पर करार जबाब देते हुए मायावती ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे रसोई में कितने रसोईये हैं मगर विकिलीक्स ने जिस तरह कहा है उससे तो साफ जाहिर होता है कि विकिलीक्स के मालिक मेरे रसोई में बर्तन धुलने का काम करता है। मायावती ने कहा कि सतीश चंद्र मिश्रा को लेकर विकिलीक्स ने जो बात कही है मैं उसकी निंदा करती हूं। मायावती ने कहा कि जिस तरह विकिलीक्स ने शंशाक शेखर और सतीश चंद्र मिश्रा पर टिप्पणी की है उसके बाद तो मै दोनों के पद को और बढ़ा दूंगी क्योंकि मुझे उनकी काबिलयत पर कोई शक नहीं है।
अंत में मायावती ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर बसपा की छवि को दागदार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब बेबुनादी बातें हैं। उल्लेखनीय है कि विकिलीक्स ने अपने खुलासे में कहा था मायावती अपनी जूती मंगाने के लिये एक स्पेशल जेट प्लेन मुंबई भेजती है जिसमें कम से कम 20 लाख रुपये का खर्चा आता है। वहीं विकिलीक्स ने यह भी दावा किया है कि सतीश चंद्र मिश्रा मायावती को पीठ पीछे गाली देते हैं। विकिलीक्स ने अपने खुलासे में मायावती को अहंकारी और भ्रष्ट भी बताया है।













Click it and Unblock the Notifications