राजा, कलमाड़ी व कनिमोझी के बाद अमर सिंह पहुंचे तिहाड़ जेल

Amar Singh join Raja, Kalmadi and Kanimozhi in Tihar Jail
दिल्‍ली। पिछले कुछ समय से तिहाड़ कई बड़ नेताओं का दूसरा घर बन गया है। इस सूची में नया नाम सपा के पूर्व महासचिव और संसद नोट कांड में दिल्‍ली पुलिस द्वारा मुख्‍य आरोपी ठहराए गए अमर सिंह हैं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के 2 पूर्व सांसद महावीर भगोरा और फग्‍गन कुलस्‍ते भी जेल की हवा खाने तिहाड़ पहुंचेंगे। इन 3 नामों के साथ तिहाड़ में पहुंचे नेताओं के नामों क‍ी लिस्‍ट काफी लंबी हो गई है। यहां तक कि इस सूची में यूपीए सरकार में शामिल रहे मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिरे नेताओं के नाम पर चर्चा करें तो उनकी फेहरिश्‍त कुछ इस तरह हैं:

1. खेल घोटाले में फंसे कलमाड़ी

कांग्रेस सांसद और राष्‍ट्रमंडल खेलों में आयोजन समिति के अध्‍यक्ष सुरेश कलमाड़ी पर खेलों में करोड़ों रुपए का खेल करने का आरोप लगा। इस मामले का खुलासा होने के बाद उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वे इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीमारी का बहाना बनाकर उन्‍होंने तिहाड़ से बाहर आने की कोशिश की लेकिन कोर्ट ने उन्‍हें इसकी इजाजत नहीं दी।

2. पूर्व दूरसंचार मंत्री व डीएमके सांसद ए राजा

यूपीए सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे ए राजा पर 2जी स्‍पेक्‍ट्रम में घोटाले का आरोप लगा। पहले उन्‍हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। फिर इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया। र राजा भी तिहाड़ जेल से बाहर आने के लिए छटपटा रहे हैं और 2जी स्‍पेक्‍ट्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्‍कालीन वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम का नाम इस घोटाले में घसीट रहे हैं।

3. 2जी स्‍पेक्‍ट्रम में फंसी कनिमोझी

डीएमके सांसद और करुणानिधि की बेटी कनिमोझी का नाम भी 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में आया। उन पर एक कंपनी के माध्‍यम से करोड़ों रुपए की रिश्‍वत लेने का आरोप लगा था। जिसके बाद से वे भी तिहाड़ जेल की हवा खा रही हैं। उन्‍हें तिहाड़ से निकालने के लिए उनके पिता वे डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि ने काफी जोर लगाया लेकिन उन्‍हें कामयाबी नहीं मिली।

4. अमर सिंह का भी दूसरा घर बना तिहाड़

पिछले काफी समय से अमर सिंह पर संसद नोट कांड को लेकर शिकंजा कसना शुरू हो गया था। आखिरकार आज तीस हजारी कोर्ट ने उन्‍हें तिहाड़ जेल भेजने का आदेश जारी कर ही दिया। तिहाड़ जेल की काल कोठरी से बचने के लिए अमर सिंह अपने खराब स्‍वास्‍थ्‍य का बहाना बना रहे हैं। लेकिन लग रहा है कि कोर्ट उन्‍हें इस मामले में कोई रियायत देने के मूड में नहीं है।

5. झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधू कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधू कोड़ा पर 4 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगा था। आयकर विभाग ने उन्‍हें इस मामले में गिरफ्तार किया था। उन्‍हें इसी साल तिहाड़ जेल में भेजा गया है।

यह पहला ऐसा मामला है कि जब एक साथ इतने नेता तिहाड़ जेल पहुंचे हों। भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त इन नेताओं की वजह से तिहाड़ जेल पिछले काफी समय से स‍ुर्खियों में है। तिहाड़ जेल में पहुंचने वाले नेताओं की फेहरिश्‍त और भी लंबी हो सकती है। तिहाड़ में कैद ये नेता अब तिहाड़ में भी बोर नहीं होंगे। इसके साथ ही ये साथ मिलकर आगे की रणनीति भी बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+