6 दिन से लापता आईएस अधिकारी नवीन जैन चंड़ीगढ़ में मिले

मालूम हो कि नवीन जैन राजस्थान के आईएस है और 6 दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गये थ। श्री जैन के लापता होने के बाद उनका परिवार सदमें में आ गया था और शनिवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री जैन की पत्नी सुनीता जैन तनाव और चिंता के कारण बेहोश हो गई थी।
डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उनकी तबियत उस समय खराब हो गई जब वह अजमेर में अपनी बेटी से मिलकर जयपुर लौंटी। बताया जा रहा है कि नवीन जैन ने अपने दोस्त से संपर्क उस समय साधा जब उनको अपनी पत्नी की तबियत खराब होने का पता लगा। उल्लेखनीय है कि नवीन जैन बीते मंगलवार को जयपुर से दिल्ली के लिए निकले थे। वे अलवर के शाहजहांपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। उनकी पत्नी ने बताया कि नाश्ते के दौरान किसी से बात करते हुए वे बाहर निकल गए।
इसके बाद वे लौटकर नहीं आए। गाड़ी में से उनका लिखा हुआ खत मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदी का मामला लिखकर इसकी जांच शुरू कर दी है। उनके साथ दिल्ली से जयपुर उनकी पत्नी सुनीता देवी(35) बेटा गौतम (9) और नवीन जैन के मित्र हरीश शर्मा जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications