दिल्‍ली में मनी एक्‍सचेंजर की हत्‍या

Money exchanger murdered in Delhi
दिल्‍ली। दिल्‍ली के तिलकनगर इलाके में मनी एक्‍सचेंजर का काम करने वाले गुरचरण सिंह की लुटेरों ने गला घोंट कर हत्‍या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि यह हत्‍या लूट के इरादे से की गई है। लुटेरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए ताकि कोई वीडियो फुटेज न निकाले जा सकें। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय उनकी हत्‍या के बारे में पता चला उससे कुद देर पहले उस दुकान से कुछ विदेशी लोगों को उस दुकान से निकलते हुए देखा गया था। पुलिस को इन विदेशी लोगों पर संदिग्‍ध है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये विदेशी कौन हैं। अभी पुलिस इस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

दिल्‍ली में आए दिन इस तरह की लूट होती रहती हैं। पुलिस को इस मामले में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार गुरचरण की गला घोंटकर हत्‍या की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+