हरियाणा के फतेहाबाद में गड्डे में गिरी कार, दो की मौत
फतेहाबाद।
गांव चाननवाली के पास आज दोपहर टायर फटने से एक स्कोर्पियो गाड़ी गहरे गड्ढ़े में जा गिरी। सड़क हादसे में स्कार्पियो में सवार एक युवक व उसके बुआ के लड़के की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोगीराम पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा निवासी गांव तालू जिला भिवानी का सिरसा के सैक्टर 21 में प्लाट निकला था। id="toptextpromo">आज
जोगीराम अपने बेटे सुनील (21), भांजे बलविन्द्र पुत्र महाबीर निवासी गांव पोखरवास जिला भिवानी तथा स्कोर्पियो चालक अजीत पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव पोखरवास के साथ सिरसा जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वह गांव चाननवाली के पास पहुंचे तो अचानक स्कोर्पियो का पिछला टायर फट गया और स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढ़े में जा गिरी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हादसा
इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कोर्पियो बुरी तरह से पिचक गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हाइवे पुलिस को दी। इस सड़क हादसे में सुनील व उसके बुआ के लड़के बलविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोगीराम व अजीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही एसडीएम बलजीत सिंह व नगर परिषद के प्रधान विरेन्द्र नारंग मौके पर पहुंच गए। घायलों में अजीत की गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रैफर किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications