सीरियल देख कर किया बच्ची का अपहरण, अब जेल में
नई
दिल्ली। टीवी सीरियल देखकर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोपी ने बच्ची के परिजनों से सवा लाख रुपये फिरौती की मांग की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आरोपी मोहम्मद सरताज उर्फ सोनू (22) को चांद बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। नौकरी छूट जाने बाद गांजा का नशेड़ी हो गया सरताज पैसे के लिए अपराध की राह पर चल पड़ा था। दस पहले ही उसकी नौकरी छूटी थी। id="toptextpromo">पुलिस
ने बताया कि 27 अगस्त शाम को ई-50 जनता कालोनी, वेलकम निवासी इख्तियार ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय बेटी नूरी को किसी ने अगवा कर लिया है। रात में इख्तियार के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बच्ची के अगवा करने की बात कही और फिरौती के तौर पर सवा लाख रुपये की मांग की। आरोपी लगातार इख्तियार से फोन पर संपर्क कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चांद बाग इलाके से अलग-अलग पीसीओ से इख्तियार के मोबाइल पर फोन आ रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>करीब
साठ पुलिसकर्मी इलाके की पीसीओ की निगरानी में लग गए। आईज एंड इयर स्कीम के तहत बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को दबोच लिया। सरताज की निशानदेही पर मुस्तफाबाद से उसके एक रिश्तेदार के घर से बच्ची को बरामद किया गया। सरताज ने बताया कि इख्तियार के बराबर में उसकी बहन रहती है। पिछले कुछ दिनों से नौकरी छूटने के बाद वह अपनी बहन के घर रह रहा था। गांजा पीने की लत के कारण उसने बच्ची को अगवा कर रुपये ऐंठने की योजना बनाई। सरताज ने बताया कि बच्ची को अगवा करने का आइडिया उसे टीवी सीरियल देखकर आया।











Click it and Unblock the Notifications