गद्दाफी अभी भी लीबिया में है : पेंटागन
लोकतंत्र समर्थक सेना के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुल रहमान ने बताया कि गद्दाफी के पास कब्जे के नाम पर केवल बाब अल अजीजिया और रिक्सास होटल ही बचा है जल्द ही वह भी हमारे कब्जे में आ जायेगा। त्रिपोली में कब्जे के बाद मोहम्मद गद्दाफी कहां है इसका कोई अता पता नहीं है। हालाकि पेंटागन के अनुसार गद्दाफी अभी शहर में ही है उनके पास बाहर जाने की कोई जानकारी नहीं है। जबकि लोकतंत्र समर्थकों के अनुसार वह देश छोड़ कर भाग गए है।
त्रिपोली के लोग इस खबर से काफी खुश है वे वहां जश्न मना रहे है। ग्रीन स्क्वायर नामक जगह जो गद्दाफी की प्रतिक चिन्ह कहीं जाती थी लोगों ने उसका नाम बदलकर शहीद चौक रख दिया है। सरकारी प्रवक्ता मूसा इब्राहिम के अनुसार ग़द्दाफ़ी समर्थकों का 75 प्रतिशत शहर पर क़ब्ज़ा है जबकि विद्रोहियों ने इस बात को नकारते हुए 80 फ़ीसदी शहर पर अपना कब्जा बताया है। वहीं गद्दाफी आत्मसर्मपण करने को भी तैयार नहीं है वे अभी भी अपनी जिद पर अड़ हुए है।
रविवार को एक संदेश भी जारी किया था जिसमें उन्होंने विद्रोहियरें से त्रिपोली को बचाने की अपील की थी। मुअम्मद गद्दाफी के खिलाफ चल रहे संघर्ष को देखकर यहीं लगात है कि निर्णय नजदीक है।













Click it and Unblock the Notifications