श्री श्री रविशंकर अन्ना की बात लेकर पहुंचे आडवाणी के द्वार

सूत्रों के अनुसार टीम अन्ना के सदस्य अन्य राजग नेताओं के साथ भी चर्चा करने आना चाहते थे, लेकिन वहां पर मीडिया का जमावड़ा होने से वह नहीं आए। रविशंकर एवं टीम अन्ना के इंतजार में राजग की बैठक तीन घंटे लंबी चली। राजग अपनी रणनीति को आज संसदीय दल के नेताओं की बैठक में अंतिम रूप देगा। राजग का इरादा संसद ठप करने का तो नहीं है, लेकिन वह मौजूदा हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।
दरअसल राजग सांसदों में अन्ना के आंदोलन को लेकर जो समर्थन था वह अन्ना के सांसद घेराव आह्वान के बाद कुछ नाराजगी में बदलने लगा है। सांसदों ने इस बारे में अपने नेताओं से बात भी की है। पूरे देश में इस समय अन्ना हजारे के समर्थक अपने-अपने इलाके के सांसदों के घरों का घेराव कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस के सांसदों के अलावा बीजेपी के भी सांसद भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications