अन्‍ना का अनशन तुड़वाने की सरकार की कोशिशें तेज

Government active to end Hunger Strike
दिल्‍ली। देर से ही सही सरकार ने अन्‍ना हजारे के अनशन पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। आज अन्‍ना हजारे के अनशन का आठवां दिन है। इस दौरान अन्‍ना हजारे की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। जिस वजह से पूरे देश में सरकार के खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है। अन्‍ना हजारे के समर्थक देशभर में सांसदों के घरों के सामने आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार अन्‍ना हजारे का अनशन तुड़वाने के लिए कुछ समझौतों को मान सकती है।

अन्‍ना हजारे का अनशन तुड़वाने की जिम्‍मेदारी अब कांग्रेस के सबसे वरिष्‍ट मंत्री और यूपीए सरकार में वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी को सौंपी गई है। इसके लिए पीएम आवास पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी जिसमें अन्‍ना के अनशन को तोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई। इससे पहले सलमान खुर्शीद ने अरविंद केजरीवाल से मीटिंग करके दोनों पक्षों में बातचीत का रास्‍ता खोला था।

अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए अब दूसरे दौर की वार्ता शाम 6 बजे होगी। इसमें प्रणव मुखर्जी और सिविल सोसाइटी के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण शामिल होंगे। यह बैठक किसी सरकारी आवास की जगह किसी प्राइवेट आवास पर की जाएगी। सिविल सोसाइटी को भी अन्‍ना हजारे की सेहद की चिंता है। इन तामाम बैठकों से ऐसा प्रतीत होता है कि अन्‍ना हजारे अपना अनशन तोड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अन्‍ना हजारे को चिट्ठी लिखकर अनशन तोड़ने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+