अन्ना की सेहत बिगड़ी, ब्लड और यूरीन में कीटोन बड़ा
नई दिल्ली। समाज सेवी अन्ना हजारे के अनशन का आज आठवां दिन है, अन्ना की सेहत बिगड़ती जा रही है। उनका पांच किलो वजन कम हो गया है। अन्ना को डॉक्टरों ने मौन रहने की सलाह दी है। अन्ना कल शाम सात बजे से मंच पर दिखायी नहीं दिये है। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उनके ब्लड और यूरीन में कीटोन की मात्रा बढ़ती जा रही है।
डॉक्टरों ने कहा कि जब तक अन्ना के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है तब तक अन्ना की जान को खतरा नहीं है। लेकिन अब अन्ना की हालत चिंताजनक हो सकती है। लेकिन सरकार ने अभी तो कोई औपचारिक शुरूआत नहीं की है।
सोमवार को बहुत सारी गतिविधियां हुई लेकिन परिणान कोई सामने नहीं आया है।उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वैसे तो अन्ना ठीक है लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। अन्ना ने एक बार फिर से दोहराया है कि सभी लोग अपने यहां के सांसदो औऱ विधायकों के घर के सामने धरना दें और कहें कि देश से भ्रष्टाचार मिटाना है। आज तीन दिन बाद संसद खुलेगी। उम्मीद है कि अन्ना मुद्दे पर पीएम संसद में बयान दे सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications