मंत्रियों के घरों पर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन जारी

आंदोलनों की कड़ी को उस समय और बल मिला जब रविवार सायं सेक्टर 13 पार्ट-2, सेक्टर 16-17 वेल्फेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में सेक्टरवासी सड़कों पर उतर आए। सेक्टरवासियों ने सेक्टर 16 के कम्युनिटी सेंटर से जिंदल हाऊस तक प्रदर्शन किया, जहां पर उद्योगपति जगदीश जिंदल ने जनता की मांग व आंदोलन का समर्थन किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संयुक्त रूप से एसोसिएशन के प्रधान दलबीर किरमारा, नगर परिषद के पूर्व प्रधान अरविंद खरींटा, कर्नल चत्तर सिंह गोयत, रणधीर पानू, एसएस सिंधू, प्रदीप बैनीवाल एडवोकेट, राजेश श्योराण एडवोकेट, अनिल जलंधरा, प्रो. रामसिंह जाखड़, कर्णसिंह सिवाच, बारूराम कुंडू, जोगेन्द्र पूनिया, जगत सिंह ठेकेदार, राजेन्द्र जांगड़ा, त्रिलोक बंसल व मा. बलवान सिंह आदि ने किया।
इस अवसर पर सेक्टरों से भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे। कम्युनिटी सेंटर से जिंदल हाऊस तक किए गए प्रदर्शन तक जनता का काफिला लगातार बड़ा होता गया। जिंदल हाऊस पहुंचने पर उद्योगपति जगदीश जिंदल ने जनता की मांग का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि आज हर देशवासी को जागरूक होने की जरूरत है। केन्द्र की यूपीए सरकार आए दिन समाजसेवी अन्ना हजारे को नीचा दिखाने के लिए उन पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना चाहती है लेकिन आज जनता उठ खड़ी हुई है और अन्ना के साथ है। प्रदर्शनकारी 'भ्रष्टाचारियों गद्दी छोड़ो, जनता की सुनो' जैसे नारे लगा रहे थे।
अन्ना समर्थकों ने विधायक सेलवाल का घेराव किया
अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आमरण अनशन पर बैठे पं. विजय शर्मा के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया और विधायक नरेश सेलवाल के निवास स्थान पर जाकर घेराव किया। विधायक सेलवाल ने प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को शान्त करते हुए कहा कि वे तथा उनकी सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध है और इस बीमारी को खत्म करने के लिए नया कानून बनाने को संकल्पबद्ध है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांग आज ही मुख्यमंत्री एवं सोनिया गांधी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस तहसील परिसर में प्रदर्शन स्थल पर लौट आए। इससे पूर्व आज विजय शर्मा अन्ना के समर्थन में आमरण अनशन पर तथा पत्रकार मनजीत रंगा, युवा संगठन के प्रधान सुभाष दहिया क्रमिक अनशन पर बैठै। इस अवसर पर हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव का. रामफल सेलवाल, पत्रकार ईश्वर धर्रा, जगदीश असीजा, मदनपुरा के सरपंच ईश्वर सिंह, डा. प्रताप सिंह सांगवान, सुभाष कड़वासरा, सीनू, संजय, प्रिंस सेलवाल, उमेद, का. रिछपाल भूना, गगन गोसाई, विजय चालिया, सहित काफी लोगों ने प्रदर्शनकारियों की मांग का समर्थन किया। उधन अनाज मंडी में अनशन पर बैठे अमी सिंह का वजन तीन किलो घट गया। गत रात्रि अमी सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने मशाल जलूस निकाला।












Click it and Unblock the Notifications