17 घंटे बाद बोले अन्ना, कहा संसद के आगे दो धरना
अन्ना ने कहा कि देश को अपनों से ही डर पैदा हो गया हैं। देश के रक्षक ही भक्षक हो गये हैं। उन्होने साफतौर पर देश की सरकार में बैठे कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये सभी गद्दार हो गये हैं। देश को चलाने वाले मात्र 4-6 लोग हैं जो देश को गर्त में लेकर जा रहे हैं। अन्ना ने कहा कि अगर 30 अगस्त तक सरकार कानून नहीं लाती है तो आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि आप सभी संसद के आगे हजारों की संख्या में धरना दें।
अन्ना ने कहा मुझे थोड़ी कमजोरी जरूर महसूस हो रही है लेकिन आप लोग चिंता मत कीजिये। अगर देश के लिए मेरी जान भी चली जाये तो मेरा सौभाग्य होगा। अन्ना ने कहा कि लोगों ने आरोप लगाया है कि वो मेर गांव में दलितों के साथ दोहरा बर्ताव होता है तो मैं उन्हें बता दूं कि वो लोग मेरे गांव चले जाये जहां दलित और सवर्ण एक साथ खाना खाते हैं।
लोग मुझ पर लाछंन लगा रहे हैं तो मैं बता दूं कि मुझे किसी चीज का लालच नहीं हैं। मैं तो पिछले तीन साल से अपने घर नहीं गया। अन्ना ने अपने इस आंदोलन में छात्रों सो आने की अपील की क्योंकि उन्हें लगता है कि छात्रों के ही हाथ में देश का सुनहरा भविष्य है।
इससे पहले आज सुबह अन्ना टीम की बैठक हुई, उसके बाद अन्ना टीम की ओर से बयान आया कि अगर सरकार अन्ना की तीन शर्तों को मान लेती हैं तो अन्ना अपना अनशन वापस ले लेगें। और ये तीन शर्ते हैं, सरकार अपना लोकपाल बिल संसद से वापस ले। उसके बाद अन्ना का जनलोकपाल बिल संसद में पेश करें और उस पर बहस करवायें। अन्ना ने ये शर्त सरकार के 11 सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में रखी है। अगर ये तीनों बातें सरकार मान लेती है तभी अन्ना का अनशन टूटेगा, अन्यथा नहीं।













Click it and Unblock the Notifications