2जी स्‍पेक्‍ट्रम: अब कनिमोझी ने पीएम व वित्‍तमंत्री पर साधा निशाना

2G Spectrum: Kanimozhi slams PM and FM
दिल्‍ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले मे आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में द्रमुक सांसद कनिमोझी ने इस घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्‍कालीन वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम का नाम घसीटा है। कनिमोझी ने कहा कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम के लाइसेंसों की नीलामी रोकने का फैसला केवल दूरसंचार मंत्री का नहीं था। इसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्‍कालीन वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम भी शामिल थे।

इससे पहले 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में तिहाड़ जेल में कैद तत्‍कालीन दूर संचार मंत्री और डीएमके सांसद ए राजा ने भी पीएम और वित्‍तमंत्री पर घोटाले के आरोप लगाए थे। ए राजा ने आरोप लगाया थ्‍ज्ञा कि उन्‍हें फंसाया गया है, स्‍पेक्‍ट्रम के लाइसेंस न बेचने का अंतिम फैसला पीएम व वित्‍तमंत्री का था। हालांकि इसके बाद राजनीतिक उथल-पुथल के बाद उन्‍होंने अपने बयान से पलटी मार दी थी।

2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में डीएमके के तीन सांसदों को करारा झटका लगा है। ए राजा और कनिमोझी इस घोटाले में फंसने की वजह से जेल में हैं। इसके अलावा पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन भी इस घोटाले में नाम आने के बाद से टेक्‍सटाइल मिनिस्‍टर के अपने पद से इस्‍तीफा दे चुके हैं। कनिमोझी ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले पर कैग की रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। जिसमें इस घोटज्ञले की वजह से 1.76 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही गई है। उन्‍होंने कहा कि इस रिपोर्ट को संसद ने स्‍वीकार नहीं किया है क्‍योंकि यह रिपोर्ट प्रमाणिक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+