अन्ना के अनशन पर हिसार में बैठे चार की हालत बिगड़ी
हिसार। अन्ना के समर्थन में छह दिन से पुराना गवर्नमेंट कालेज मैदान में अनशन पर बैठे तीन लोगों की हालत रविवार को अचानक बिगड़ गई जिनमें से 30 वर्षीय मनमोहन सिंह और बलराम को तबीयत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती करवाया गया। शाम को 35 साल के जोगेंद्र गहलोत की तबीयत खराब हो गई और उनका अनशन तुड़वाना पड़ा।
उधर, हांसी में मुलतान कालोनी चौक पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी 28 साल के फोटोग्राफर शम्मी रंगा की हालत भी बिगड़ गई। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक शम्मी का शूगर लेवल कम हो गया था। रंगा के साथ बैठे रामनिवास फौजी की भी हालत बिगड़ती जा रही है।
हिसार में जन लोकपाल बिल की मांग को लेकर 16 अगस्त को दस लोग आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी इनका अनशन खुलवाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सभी जनलोकपाल बिल के पास होने तक अनशन खोलने को तैयार नहीं हो रहे।













Click it and Unblock the Notifications