64 वर्षो बाद राजस्‍थान विश्‍वविधालय को मिला महिला अध्‍यक्ष

Rajashan University
राजस्‍थान विश्‍वविधालय के इतिहास में अब एक शानदार फेरबदल हो गयी है। राजस्‍थान विश्‍वविधालय के छात्रसंघ चुनाव में 64 सालो के बाद एक अलग सूर्य का उदय हुआ है। इस बार छात्रसंघ चुनाव में अध्‍यक्ष पद के लिए प्रभा चौधरी ने एबीवीपी के बागी प्रत्‍याशी महेन्‍द्र सिंह शेखावत को 234 वोटो से करारी पटखनी दी है, और अध्‍यक्ष पद पर काबिज हुयी है। ऐसा 64 वर्षो के बाद हुआ है।

इसके अलांवा एबीवीपी के अमित शर्मा महासचिव, निर्दल प्रत्‍याशी आभा सिंह उपाध्‍यक्ष और एनएसयूआई के गौरव सिंह सुयुक्‍त सचिव चुने गये है। जब राज्‍य के सबसे बडे विश्‍वविधालय में चुनाव के परिणामों की घोषणा की जा रही थी, तो शहर के लगभग सभी विधालयों से छात्रों का भारी हूजुम विश्‍वविधालय में मॉजूद था। पुरे शहर में इस छात्र संघ चुनाव का असर साफ तौर पर देखा जा सकता था।

इस चुनाव में प्रभा चौधरी को कुल 3,637 मत मिले वहीं महेन्‍द्र को 3,413 मत प्राप्‍त हुये। आपको बता दें कि प्रभा चौधरी ने एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर तीसरे मोर्चे के बैनर तले चुनाव लडा था। जैसे ही प्रभा चौधरी की जीत हुई वो अपने समर्थकों के साथ लॉन में धरने पर बैठ गई और पुलिस द्वारा मतदान के दौरान हिरासत में लिए छात्र नेता नरेश मीणा और कैलाश मीणा की रिहाई पर अड गई। प्रभा का जोश देखने लायक था, उनके तेवर से यह साफ लग रहा था कि, राजस्‍थान विश्‍वविधालय में एक नया सूर्योदय हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+